Himachal: ऊना में रद्द होगा 500 करोड़ का इथेनॉल प्लांट, 30 एकड़ भूमि भी वापस लेने की तैयारी
बड़े निवेश, हजारों उम्मीदें और औद्योगिक विकास के सपनों के बीच ऊना में प्रस्तावित 500 करोड़ रुपये का इथेनॉल प्लांट धरातल पर नहीं उतरेगा। उद्योग विभाग ने एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) कंपनी के इथेनॉल प्लांट को रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर उद्योग विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है, इसमें कंपनी को ऊना के जीतपुर बेहड़ी में इथेनॉल प्लांट को रद्द कर 30 एकड़ भूमि को वापस लेने की बात कही है। नियमों के अनुसार प्लॉट आवंटित किए जाने के दो वर्षों के भीतर प्लांट शुरू करना था लेकिन तीन वर्षों के दौरान कंपनी की ओर से कोई गतिविधि शुरू नहीं की गई।
#CityStates #Shimla #EthanolPlantHimachal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 18:25 IST
Himachal: ऊना में रद्द होगा 500 करोड़ का इथेनॉल प्लांट, 30 एकड़ भूमि भी वापस लेने की तैयारी #CityStates #Shimla #EthanolPlantHimachal #VaranasiLiveNews
