Motorcycle: मोटरसाइकिल चलाते हैं तो तुरंत छोड़ दें ये पांच खतरनाक आदतें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

मोटरसाइकिल चलाना एक अलग ही सुकून देता है। चाहे कार में कितनी भी सुविधाएं क्यों न हों पर बाइक पर बैठकर सड़क पर निकलने का एहसास अलग होता है। आधुनिक मोटरसाइकिलें अब कई एडवांस फीचर्स के साथ आती हैं जिससे सफर ज्यादा आरामदायक और आसान हो गया है। लेकिन बाइक चलाना हमेशा ध्यान, संतुलन और सही फैसलों का खेल होता है। भले ही आपके पास सबसे सुरक्षित और शुरुआती लोगों के लिए उपयुक्त बाइक ही क्यों न हो लेकिन सड़क पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती। कई बार हादसे तेज रफ्तार या स्टंट की वजह से नहीं बल्कि छोटी-छोटी गलत आदतों के कारण होते हैं। अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो इन जोखिम भरी आदतों को छोड़ना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 गलत आदतों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको तुरंत बंद कर देना चाहिए। 1. ढीले जूते के फीते पहनकर बाइक न चलाएं ढीले फीते छोटी बात लग सकती है लेकिन यह बाइक पर बेहद खतरनाक हो सकती है। अगर फीते गियर लीवर, चेन या बाइक के किसी चलने वाले हिस्से में फंस जाएं तो आप गियर नहीं बदल पाएंगे या संतुलन खो सकते हैं। और भी खतरनाक स्थिति तब होती है जब पीछे बैठा व्यक्ति (पिलियन) ढीले फीते पहनता है। उसके फीते बाइक के पिछले पहिए, चेन या स्प्रॉकेट में फंस सकते हैं, जिससे गंभीर चोट लग सकती है। क्या करना चाहिए हमेशा बंद जूते या राइडिंग बूट पहनें फीते अच्छे से बांधें और अंदर रखें बेहतर हो तो एंकल-लेंथ राइडिंग बूट इस्तेमाल करें 2. मोड़ पर गियर बदलना या अचानक ब्रेक लगाना कई लोग मोड़ पर पहुंचकर अचानक ब्रेक लगाते हैं या गियर बदलते हैं। यह आदत बहुत ही खतरनाक है। जब बाइक मोड़ पर झुकी होती है तो टायर पहले से ही सड़क पर अपनी पूरी पकड़ का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने या गियर बदलने से टायर की पकड़ कम हो सकती है और बाइक फिसल सकती है। क्या करना चाहिए मोड़ से पहले ही स्पीड कम करें मोड़ पर स्थिर स्पीड बनाए रखें गियर बदलने और ब्रेक लगाने का काम पहले ही पूरा कर लें 3. बार-बार स्पीडोमीटर या फोन की ओर देखना आजकल कई बाइक में डिजिटल डिस्प्ले और फोन कनेक्टिविटी होती है। इससे नेविगेशन और अन्य जानकारी देखना आसान हो गया है। लेकिन बार-बार डिस्प्ले या फोन की ओर देखना ध्यान भटकाता है। सड़क पर एक सेकंड के लिए भी नजर हटाना हादसे का कारण बन सकता है। क्या करना चाहिए नजर हमेशा सड़क पर रखें फोन का इस्तेमाल केवल जरूरी स्थिति में करें नेविगेशन को पहले से सेट कर लें 4. सामने वाली गाड़ी की ब्रेक लाइट पर पूरी तरह भरोसा करना कई बाइक चालक यह मान लेते हैं कि अगर सामने वाली गाड़ी की ब्रेक लाइट नहीं जल रही तो वह धीमी नहीं हो रही। लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता। कई कारें बिना ब्रेक दबाए भी धीरे हो सकती हैं, खासकर तब जब मैनुअल कारें इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करती हैं। क्या करना चाहिए हमेशा सामने वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी रखें केवल ब्रेक लाइट पर निर्भर न रहें सड़क और गाड़ी की गति पर नजर रखें 5. हमेशा लेन के बीच में बाइक चलाना लेन के बीच में बाइक चलाना अक्सर खतरनाक होता है। सड़क के बीच में गड्ढे, तेल, गंदगी या टूटे हिस्से जमा हो सकते हैं जिससे बाइक फिसल सकती है। इसके अलावा लेन के बीच में रहने से आप सामने वाले ड्राइवर के ब्लाइंड स्पॉट में आ सकते हैं। क्या करना चाहिए सामने वाली गाड़ी के बाएं या दाएं हिस्से के पीछे चलें खुद को ड्राइवर के मिरर में दिखाई देने वाली जगह पर रखें सड़क की स्थिति पर ध्यान दें मोटरसाइकिल चलाना मजेदार जरूर है लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बहुत होती है। सुरक्षित रहने के लिए सिर्फ हेलमेट और जैकेट पहनना ही काफी नहीं है बल्कि सही आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है।अगर आप इन गलतियों से बचते हैं तो आप न सिर्फ आपका सफर मजेदार होगा बल्कि आपकी यात्रा भी सुरक्षित रहेगी।

#Automobiles #National #MotorcycleSafety #BikeRidingTips #RoadSafety #RidingHabits #BikeSafety #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 13:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Motorcycle: मोटरसाइकिल चलाते हैं तो तुरंत छोड़ दें ये पांच खतरनाक आदतें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा #Automobiles #National #MotorcycleSafety #BikeRidingTips #RoadSafety #RidingHabits #BikeSafety #VaranasiLiveNews