Aligarh News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, हेलमेट-तीन सवारी पर सबसे ज्यादा कार्रवाई, 47 वाहन सीज

अलीगढ़ शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 16 अप्रैल देर रात अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 47 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान बन्नादेवी क्षेत्र में 20, कोतवाली नगर में 11 व सिविल लाइन क्षेत्र में 16 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। सिविल लाइन के शमशाद मार्केट में विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 78 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 27, तीन सवारी के 18, नो पार्किंग के 08 और अन्य उल्लंघनों में 25 चालान शामिल हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#CityStates #Aligarh #AligarhTraffic #TrafficPolice #VehiclesSeized #AligarhNews #WithoutHelmet #Tripling #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 08:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, हेलमेट-तीन सवारी पर सबसे ज्यादा कार्रवाई, 47 वाहन सीज #CityStates #Aligarh #AligarhTraffic #TrafficPolice #VehiclesSeized #AligarhNews #WithoutHelmet #Tripling #VaranasiLiveNews