Dehradun News: निवेश के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी

- ऋषिकेश के युवक से हुई धोखाधड़ी, शुरुआत में मिला लाभ फिर ठग ली माई सिटी रिपोर्टरदेहरादून। फेसबुक पर अधिक पैसा कमाने का विज्ञापन देखकर निवेश करने वाले ऋषिकेश के राकेश कुमार पांडेय से 32 लाख रुपये की ठगी हो गई। साइबर थाने ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राकेश ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2025 में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी। इसमें निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। पोस्ट देखने के बाद उन्होंने अपनी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप पर उन्हें कॉल और मैसेज आने लगे। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को रेड फाइन रेंटल कंपनी का कर्मचारी बताया और टेलीग्राम चैनल से जोड़ दिया। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे टास्क देकर पैसे कमाने का लालच दिया। इसमें उन्हें मुनाफा भी मिला। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी पर पैसे जमा कराने को कहा गया। पीड़ित और उनकी पत्नी ने कई बार अलग-अलग तारीखों में अपने खातों से पैसे ट्रांसफर किए। बाद में वो टेलीग्राम चैनल बंद हो गया, जिसमें उन्हें जोड़ा गया था। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो फिर से नया लिंक दिया गया और दोबारा पैसे जमा कराए गए। सितंबर 2025 में अलग-अलग तारीखों में उनसे कुल 32 लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

#DehradunNews #DehradunLocal #DehradunHindiNews #UtrakhandNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: निवेश के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी #DehradunNews #DehradunLocal #DehradunHindiNews #UtrakhandNews #VaranasiLiveNews