Bareilly News: जिला अस्पताल से 21 दिन की बच्ची चोरी, पिता ने दी तहरीर, पुलिस संदिग्ध मान रही मामला
बरेली में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। पत्नी को दवा दिलाने और 21 दिन की बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने जिला अस्पताल आए शख्स ने शुक्रवार रात कोतवाली पहुंचकर बच्ची के चोरी होने की तहरीर दी। वहीं पत्नी इससे अलग बयान दे रही है। पुलिस ने अस्पताल में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें भी कुछ नहीं दिखा। ऐसे में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि इज्जतनगर के परतापुर चौधरी गांव निवासी मकसूद ने रात 11 बजे उन्हें तहरीर देकर बताया कि वह पत्नी शबाना और 21 दिन की बच्ची को लेकर दिन में शहर आए थे। पत्नी को दवा दिलानी थी और बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना था। पत्नी को दवा लेने के लिए उन्होंने जिला अस्पताल में छोड़ दिया और वह जिला अस्पताल में ही सीएमओ दफ्तर की ओर जन्म प्रमाणपत्र लेने चले गए थे। पेड़ों के पास बेहोश मिली पत्नी मकसूद के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी को देखा तो वह उस जगह नहीं मिलीं जहां उन्हें छोड़ा था। काफी तलाश करने के बाद शाम साढ़े पांच बजे पत्नी उन्हें जिला अस्पताल में पेड़ों के पास बेहोश मिलीं। इस दौरान उनकी 21 दिन की बच्ची लापता थी। मकसूद ने आशंका जताई कि उनकी पत्नी को नशा देकर किसी गिरोह ने उनकी 21 दिन की बच्ची को चुरा लिया है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BabyGirlStolen #DistrictHospital #Police #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 07:32 IST
Bareilly News: जिला अस्पताल से 21 दिन की बच्ची चोरी, पिता ने दी तहरीर, पुलिस संदिग्ध मान रही मामला #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BabyGirlStolen #DistrictHospital #Police #VaranasiLiveNews
