Government Schools: सरकारी स्कूल में लगेंगे 21 हजार स्मार्ट बोर्ड, सात हजार कंप्यूटर से लैस होंगी आईसीटी लैब्स

Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूल अगले चार वर्षों में पहले से ज्यादा स्मार्ट और हाईटेक हो जाएंगे। दिल्ली सरकार अगले चार वर्षों में 21 हजार क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड लगाएगी। इन बोर्ड की पांच वर्षों के रख-रखाव की गारंटी होगी। मार्च के अंत से पहले 175 आईसीटी लैब में सात हजार कंप्यूटर भी आ जाएंगे। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मानसरोवर गार्डन स्थिति सर्वोदय स्कूल में नव निर्मित भवन, 101 आधुनिक आईसीटी लैब और दिलशाद गार्डन स्थित मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नीट, सीयूईटी, क्लैट जैसे हर बड़े एग्जाम के लिए कंप्यूटर साक्षरता अनिवार्य है। लेकिन वास्तविकता यह है कि कई बच्चों के घरों में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं है।

#CareerPlus #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Career plus National



Government Schools: सरकारी स्कूल में लगेंगे 21 हजार स्मार्ट बोर्ड, सात हजार कंप्यूटर से लैस होंगी आईसीटी लैब्स #CareerPlus #National #VaranasiLiveNews