यूपी: प्रयागराज से ज्यादा काशी में 20 लाख लोग होंगे एयर शो के साक्षी, 20 अक्तूबर से अभ्यास; मुख्य अतिथि पीएम

काशी में होने वाले एयर शो में प्रयागराज से ज्यादा भीड़ जुटेगी। करीब 20 लाख लोग इसके साक्षी होंगे। प्रयागराज से ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए गंगा के उस पार रेती को मुख्य दर्शक क्षेत्र के तौर पर विकसित करने पर मंथन किया जा रहा है। तीन दिवसीय एयर शो में जुटने वाली भीड़ के प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस में एयर फोर्स और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चौथी संयुक्त बैठक की। बैठक में भीड़ प्रबंधन पर चर्चा करने के साथ ही यह तय हुआ कि अगले सात दिनों में रक्षा मंत्रालय, एयरफोर्स और जिला प्रशासन के अधिकारी कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण करेंगे और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। घाटों की जर्जर स्थिति और बाढ़ के बाद सफाई की चुनौती को देखते हुए लोगों को गंगा पार रेती पर बैठाने की योजना है। अधिकारियों ने तय किया कि अगले सात दिनों तक संयुक्त टीम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेगी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #AirShowVaranasi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 00:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रयागराज से ज्यादा काशी में 20 लाख लोग होंगे एयर शो के साक्षी, 20 अक्तूबर से अभ्यास; मुख्य अतिथि पीएम #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #AirShowVaranasi #VaranasiLiveNews