Noida News: समर स्कूल बैच में 184 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में जारी समर स्कूल में 100 से ज्यादा स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के करीब 184 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन स्कूलों में मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून वेल्हम बॉयज स्कूल, गुरुग्राम के हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल आदि शामिल हैं। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने कहा कि जीवन का 20 प्रतिशत हिस्सा अकादमिक रूप से हासिल करते हैं वहीं, 80 प्रतिशत हिस्सा वह है कि आप लोगों से कैसे जुड़ते हैं। यूनिवर्सिटी समर स्कूल के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजनी कुमार भटनागर ने समर स्कूल के व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की। ब्यूरो

#184StudentsParticipatedInTheSummerSchoolBatch. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 15:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: समर स्कूल बैच में 184 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा #184StudentsParticipatedInTheSummerSchoolBatch. #VaranasiLiveNews