Una News: पहले दिन 1,787 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को कुल 1,787 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 10 जिला परिषद, 114 पंचायत समिति सदस्य, 388 प्रधान, 366 उपप्रधान और 909 वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि उपमंडल ऊना के अंतर्गत 267 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दायर किए हैं। इनमें 2 उम्मीदवारों ने जिला परिषद, 11 उम्मीदवारों ने पंचायत समिति, 62 उम्मीदवारों ने प्रधान पद, 52 उम्मीदवारों ने उपप्रधान और 140 उम्मीदवारों ने वार्ड पंच के नामांकन भरे हैं।इसी तरह गगरेट में 329 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं जिनमें 4 प्रत्याशी जिला परिषद, 17 प्रत्याशी पंचायत समिति, 70 प्रत्याशी प्रधान पद, 68 प्रत्याशी उपप्रधान पद और 170 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के हैं। उपमंडल अंब में कुल 456 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 1 जिला परिषद, 37 पंचायत समिति, 91 प्रधान पद के लिए, 105 उपप्रधान पद और 222 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, उपमंडल हरोली में 311 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिनमें 2 जिला परिषद, 25 पंचायत समिति सदस्य, 70 प्रधान, 55 उपप्रधान और 159 वार्ड सदस्य प्रत्याशी शामिल हैं।इसके अलावा उपमंडल बंगाणा में कुल 425 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 1 जिला परिषद, 24 पंचायत समिति, 95 प्रधान पद, 86 उपप्रधान पद और 219 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं। जतिन लाल ने बताया कि इसके उपरांत अब नामांकन पत्र 8 और 11 मई को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से होगी जबकि 14 एवं 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिलापरिषदकेउम्मीदवारटक्कावार्डसेभाजपासमर्थितनामांकनपत्रदायरेकरनेजाते।संवाद जिलापरिषदकेउम्मीदवारटक्कावार्डसेभाजपासमर्थितनामांकनपत्रदायरेकरनेजाते।संवाद जिलापरिषदकेउम्मीदवारटक्कावार्डसेभाजपासमर्थितनामांकनपत्रदायरेकरनेजाते।संवाद
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 23:36 IST
Una News: पहले दिन 1,787 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
