Scrub Typhus: हिमाचल में मिले स्क्रब टायफस का संक्रमण फैलाने वाले 15 नए परजीवी

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ गया है। एक अध्ययन में प्रदेश के आठ जिलों में छोटे स्तनधारियों में इस बीमारी का व्यापक संक्रमण पाया गया है। शोधकर्ताओं ने 96 नमूनों में से 38.5 फीसदी में स्क्रब टायफस पैदा करने वाले जीवाणु का डीएनए पाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य में 15 नई चिगर माइट प्रजातियां भी पहली बार मिली हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इन 15 में से एक प्रजाति भारत में पहली बार दर्ज की गई है। यह अध्ययन शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना सहित आठ जिलों में किया गया। शोधकर्ताओं ने चूहों और छछूंदरों जैसे 96 छोटे स्तनधारियों के नमूने एकत्र किए।

#CityStates #Shimla #ScrubTyphus #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 22:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Scrub Typhus: हिमाचल में मिले स्क्रब टायफस का संक्रमण फैलाने वाले 15 नए परजीवी #CityStates #Shimla #ScrubTyphus #VaranasiLiveNews