Kangra News: एग्रीस्टैक पोर्टल पर कांगड़ा के 1.21 लाख भूमि मालिक पंजीकृत

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विभाग ने जिले के सभी भूमि मालिकों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर 31 मार्च तक पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि जिले में अब तक 1,21,064 लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। शेष लोगों को जागरूक करने के लिए हाल ही में 102 शिविर लगाए गए, जिनमें 2000 किसानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण सभी भूमि मालिकों के लिए आवश्यक है, चाहे वे स्वयं खेती करते हों या नहीं। भविष्य में केंद्र प्रायोजित योजनाओं का बजट पोर्टल पर दर्ज डाटा के आधार पर ही जारी होगा। डॉ. कुलदीप धीमान ने स्पष्ट किया कि समय पर पंजीकरण न होने से भविष्य में सरकारी लाभ और फंड मिलने में बाधा आ सकती है। किसान अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

#KangraNews #KangraTodayNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: एग्रीस्टैक पोर्टल पर कांगड़ा के 1.21 लाख भूमि मालिक पंजीकृत #KangraNews #KangraTodayNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews