Sonipat News: गौशाला में योगिनी एकादशी पर 11 पौधे रोपे, गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोहाना। योगिनी एकादशी पर पानीपत रोड स्थित लावारिस पीड़ित गौवंश एवं जीव रुग्णावास केंद्र में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में नीम, पीपल, बड़ सहित 11 विभिन्न प्रजातियों के छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि इन पौधों से भविष्य में गोवंश को छाया मिलेगी और परिसर का वातावरण भी स्वच्छ व हरा-भरा बनेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहला पौधा लगाकर किया। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक आर्य, आजाद सिंह दांगी, हरभगवान चोपड़ा, उमेद पांचाल, राजू, डॉ. मनोज, डॉ. दीपक और विजय सहित अनेक पदाधिकारी व गौसेवक मौजूद रहे।

#11SaplingsPlantedAtTheCowshedOnYoginiEkadashi;AMessageOfEnvironmentalConservationAlongsideCowService. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 21:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: गौशाला में योगिनी एकादशी पर 11 पौधे रोपे, गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश #11SaplingsPlantedAtTheCowshedOnYoginiEkadashi;AMessageOfEnvironmentalConservationAlongsideCowService. #VaranasiLiveNews