Indian Science Congress: पीएम मोदी आज भारतीय विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन, समावेशी भागीदारी पर होगा जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद यहां इसका आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) का आयोजन जनवरी 2020 में बंगलूरू में किया गया था। आईएससी का पांच दिवसीय 108वां सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में होगा। करीब दो दशकों में शायद यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस आयोजन में सशरीर मौजूद नहीं होंगे।
#IndiaNewsArchives #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 03, 2023, 04:43 IST
Indian Science Congress: पीएम मोदी आज भारतीय विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन, समावेशी भागीदारी पर होगा जोर #IndiaNewsArchives #National #VaranasiLiveNews
