सेवा बस्तियों में लगेंगे 101 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डॉ. वीरोत्तम तोमर
- स्वतंत्रता सेनानी मातादीन वाल्मीकि के नाम से होगा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) और सेवा विभाग की ओर से 12 अप्रैल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातादीन वाल्मीकि स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मेरठ महानगर में सेवा बस्तियों में 101 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इस बार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।सूरजकुंड रोड स्थित केशव भवन में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में आरएसएस के सह विभाग संघचालक विनोद भारतीय, नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के प्रांत संरक्षक डॉ. वीरोत्तम तोमर, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. उमंग अरोरा, महानगर अध्यक्ष डॉ. एमके बंसल, महानगर सचिव डॉ. विजय सिंह, सह सचिव डॉ. चारु गर्ग और आरएसएस के महानगर प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सुबह दस से दोपहर एक बजे तक लगने वाले शिविरों में मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाओं का वितरण होगा। इन शिविरों में एनएमओ के 250 डॉक्टर, 500 पैरामेडिक्स तथा 10000 से अधि आरएसएस के स्वयंसेवक रहेंगे। शिविरों में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एक दिन में 101 चिकित्सा शिविर आयोजित होना अभूतपूर्व कार्य है। मेरठ प्रांत में मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, हापुड़, बिजनौर, सहारनपुर आदि स्थानों पर 150 से अधिक चिकित्सा शिविर लगेंगे।
#101FreeHealthCampsWillBeOrganisedInSevaBastis:Dr.VirottamTomar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:28 IST
सेवा बस्तियों में लगेंगे 101 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डॉ. वीरोत्तम तोमर #101FreeHealthCampsWillBeOrganisedInSevaBastis:Dr.VirottamTomar #VaranasiLiveNews
