Una News: अवैध लकड़ी के साथ पकड़े ट्रक मामले में 10,000 रुपये जुर्माना

पंडोगा (ऊना)। जिले के सीमावर्ती इलाके पंडोगा में बीते दिनों वन विभाग की टीम द्वारा लकड़ी से भरे ट्रक को जब्त किया था। वन विभाग की जांच में पाया गया कि ट्रक में लदी लकड़ी के कुछ हिस्से के दस्तावेज चालक के पास मौजूद हैं और बाकी खेप अवैध तरीके से पड़ोसी राज्य पंजाब भेजी जा रही थी। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना किया गया। जांच में राजस्व विभाग बंगाणा के पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार अवैध लकड़ी मलकियत जमीन से कटी हुई है, जिसकी मात्रा तीन से चार क्विंटल थी। बाकी लकड़ी वैध परमिट वाली है। विभाग ने अवैध माल को जब्त कर लिया तथा गाड़ी के चालक राम स्वरूप निवासी गांव उसान डाकखाना धुंधला जिला ऊना पर 10,000 का जुर्माना लगाया। डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि अवैध कटान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 23:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: अवैध लकड़ी के साथ पकड़े ट्रक मामले में 10,000 रुपये जुर्माना #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews