Prayagraj : रोडवेज बसों के लिए 10 कड़े नियम लागू, सड़क हादसों से बचाने की मुहिम

बारिश के मौसम में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यात्रियों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम (रोडवेज) ने सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी मुहिम की शुरुआत की है। इसके तहत चालकों और परिचालकों के लिए 10 कड़े नियम अनिवार्य कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, ड्राइवरों को बस की गति नियंत्रित रखने, ओवरस्पीडिंग से बचने और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।वहीं, परिचालकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे यात्रियों को सीट पर सुरक्षित बिठाएं और बस में अनावश्यक आवाजाही रोकें, ताकि मानसून के दौरान सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

#CityStates #Prayagraj #UpRoadways #UpRoadwaysNews #Upsrtc #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : रोडवेज बसों के लिए 10 कड़े नियम लागू, सड़क हादसों से बचाने की मुहिम #CityStates #Prayagraj #UpRoadways #UpRoadwaysNews #Upsrtc #VaranasiLiveNews