करवाचौथ पर शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ियों और डिजाइनर थालियों की खूब हुई खरीदारी

करवाचौथ के त्योहार को लेकर वीरवार को शिमला के लोअर बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं की आवाजाही बनी रही। त्योहार की तैयारियों के बीच बाजार में चूड़ियों, पूजा की थालियों और अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही। करवाचौथ के लिए महिलाओं ने चूड़ियों के साथ चंद्रमा की पूजा में इस्तेमाल होने वाली डिजाइनर थालियां भी खरीदीं। त्योहार से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के कारण बाजार में दिनभर भीड़ बनी रही। लोअर बाजार में शेर-ए-पंजाब सहित कई स्थानों पर युवतियां बैठकर महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाती नजर आईं। करवाचौथ के मौके पर मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की आवाजाही रही। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार को लाइटों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। सजावट और खरीदारी के माहौल ने लोअर बाजार की रौनक बढ़ा दी। करवाचौथ के चलते शहर के इस प्रमुख बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

करवाचौथ पर शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ियों और डिजाइनर थालियों की खूब हुई खरीदारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 09:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


करवाचौथ पर शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ियों और डिजाइनर थालियों की खूब हुई खरीदारी #VaranasiLiveNews