फरीदकोट में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व कैप्सूल बरामद

फरीदकोट जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव ढिल्लवां कलां के पास से 202 ग्राम हेरोइन और 3600 नशीले कैप्सूल बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर एएसआई सुखपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कच्चे रास्ते पर दो मोटरसाइकिलों के साथ खड़े चार युवकों पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें नशीले पदार्थ बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह उर्फ गुन्नू निवासी कोटकपूरा, मनदीप कुमार उर्फ जोनी, हरजिंदर सिंह उर्फ बग्गो निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह, जिला मोगा तथा आकाशदीप सिंह उर्फ रोनी निवासी गांव भगता भाईका, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान नशीले पदार्थों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

फरीदकोट में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व कैप्सूल बरामद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदकोट में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व कैप्सूल बरामद #VaranasiLiveNews