वाराणसी में ढोल-नगाड़े के साथ समाजवादी पार्टी का जश्न शुरू
वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना बृहस्पतिवार को भी जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रखी। 12वें चक्र की गणना के बाद उन्हें 50809 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 33704 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार, आशुतोष सिन्हा ने केदारनाथ सिंह पर 17105 वोटों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। वहीं तेरहवीं गणना में आशुतोष सिन्हा को 50931 वोट मिले, जबकि केदारनाथ सिंह को 33711 वोट मिले। 14वीं गणना में आशुतोष को 51035 तो केदारनाथ को 33757 वोट मिले। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल-नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।
वाराणसी में ढोल-नगाड़े के साथ समाजवादी पार्टी का जश्न शुरू #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:20 IST
वाराणसी में ढोल-नगाड़े के साथ समाजवादी पार्टी का जश्न शुरू #VaranasiLiveNews
