बाराबंकी में खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा, ई-पास मशीन क्षतिग्रस्त

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में चौबीसी साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वितरण प्रभारी से हाथापाई हुई। इससे ई-पास मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अश्विनी कुमार और सीओ समीर सिंह ने किसानों को समझाकर शांत कराया। दोनों अधिकारी करीब एक घंटे तक मौके पर रुके। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में 75 टोकन वितरित किए गए। विवाद के दौरान समिति के सचिव मौके पर मौजूद नहीं थे। एसडीएम ने बताया कि समिति पर डीएपी की 500 बोरी उपलब्ध हैं। दूसरी ई-पास मशीन आने के बाद खाद वितरण कराया जाएगा।

बाराबंकी में खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा, ई-पास मशीन क्षतिग्रस्त #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 13, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बाराबंकी में खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा, ई-पास मशीन क्षतिग्रस्त #VaranasiLiveNews