फतेहाबाद में चौकी के बाहर खड़े एसपीओ को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
रतिया रोड पर गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के बाहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस विभाग में तैनात एसपीओ को टक्कर मार दी। हादसे में एसपीओ नरेंद्र निवासी ढाबी कलां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। घायल एसपीओ को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। एसपीओ नरेंद्र गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के बाहर खड़े थे। इसी दौरान फतेहाबाद से रतिया की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक रुकने के बजाय मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस चालक और स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
फतेहाबाद में चौकी के बाहर खड़े एसपीओ को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 13:27 IST
फतेहाबाद में चौकी के बाहर खड़े एसपीओ को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर #VaranasiLiveNews
