अंबेडकरनगर में छठ पूजा से पहले शिवाला घाट की सफाई में जुटी नगर पालिका की टीम
अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील स्थित तमसा नदी किनारे स्थित शिवाला घाट की बदहाल व्यवस्था को लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को घाट की साफ सफाई के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों को लगाया गया। कर्मचारियों ने घाट परिसर में सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि छठ महापर्व से पहले शिवाला घाट पर टूटी सीढ़ियां, जगह-जगह फैली गंदगी, प्रकाश व्यवस्था की कमी और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग उठाई थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
अंबेडकरनगर में छठ पूजा से पहले शिवाला घाट की सफाई में जुटी नगर पालिका की टीम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 14:02 IST
अंबेडकरनगर में छठ पूजा से पहले शिवाला घाट की सफाई में जुटी नगर पालिका की टीम #VaranasiLiveNews
