VIDEO: रामलीला मंचन में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर।
बेवर ,स्थानीय रामलीला महोत्सव में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने की मार्मिक लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। स्थानीय बाल कलाकारों के सजीव अभिनय ने पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें नम कर दीं। बुधवार की लीला के दौरान दिखाया गया कि युद्धभूमि में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण द्वंद्व युद्ध हुआ। मर्यादा और अधर्म के इस संग्राम में अंततः लक्ष्मण जी ने अचूक बाण से मेघनाद का वध कर दिया। मेघनाद की मृत्यु का समाचार सुनते ही लंका में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद मेघनाद की पतिव्रता पत्नी सुलोचना अपने पति का शीश लेने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के शिविर पहुंचीं। सुलोचना के करुण विलाप और पतिव्रत धर्म को देखकर प्रभु श्रीराम सहित पूरी वानर सेना भावुक हो उठी। प्रभु राम ने सम्मानपूर्वक मेघनाद का शीश सुलोचना को सौंपा। पति का शीश लेकर लौटीं सुलोचना ने पति के साथ सती होने का वरण किया। इस मार्मिक दृश्य के मंचन के दौरान पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पाण्डेय, प्रवल शुक्ला, अशोक गुप्ता, बृज विलास दीक्षित, देवेन्द्र मिश्रा, प्रवीन शुक्ला,अजय दीक्षित, राजेश मिश्रा, के अलावा क्षेत्रवासी व श्रद्धालु उपस्थित मैदान पर मौजूद रहे।
VIDEO: रामलीला मंचन में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर। #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:22 IST
VIDEO: रामलीला मंचन में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर। #VaranasiLiveNews
