अमेरिकी चुनाव: ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार? दुनिया भर के हालिया नतीजों पर कही ये बात
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसी बीचकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते।' दिपके ने एक्स पर क्या लिखा दिपके ने एक्स पर लिखा, '2010 के बाद, दुनिया ने 'मजबूत नेता' (स्ट्रॉन्गमैन) वाली राजनीति में एक नई दिलचस्पी देखी। लोगों को यह यकीन दिलाया गया कि लोकतंत्र तरक्की की रफ्तार को धीमा कर रहा है और एक ताकतवर नेता उनकी सभी समस्याओं को हल कर सकता है। वे आगे कहते हैं, 'उन्होंने ऐसे नेताओं पर भरोसा किया जो खुद को संस्थाओं से बड़ा मानते थे, जिन्होंने देश को महान बनाने, समृद्धि लाने और दुनिया भर में दबदबा कायम करने का वादा किया था। लेकिन इसके बजाय, लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हुईं, अधिकारों का दमन हुआ, युद्ध छिड़े और आर्थिक उथल-पुथल मची।' मजबूत नेता पर क्या कहा दिपके ने कहा, 'हाल के राजनीतिक रुझानों से पता चलता है कि 'मजबूत नेता' वाली राजनीति पर लोगों का यह भरोसा अब डगमगाने लगा है। लोग समझने लगे हैं कि किसी एक व्यक्ति के हाथों में सारी ताकत केंद्रित कर देने से देश मजबूत नहीं हो जाता।भले ही वह खुद को कितना ही ताकतवर क्यों न बताए।वे फिर से लोकतांत्रिक आजादी, जवाबदेही और उन संस्थाओं के महत्व को समझने लगे हैं, जिन्हें वे पहले बहुत मामूली या पक्की मान बैठे थे।' इससे भी अहम बात यह है कि लोग अब सवाल उठाने लगे हैं कि 'देश की महानता' का असल मतलब क्या है। दुनिया भर में दबदबा कायम करने के वादों से कहीं ज्यादा, लोग कुछ बुनियादी चीजें चाहते हैं: आर्थिक स्थिरता, रहने-सहने का किफायती खर्च, और सत्ता में बैठे लोगों से जवाबदेही।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 08:40 IST
अमेरिकी चुनाव: ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार? दुनिया भर के हालिया नतीजों पर कही ये बात #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
