हादसा या कुछ और?: पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर, हादसे की पुलिस कर रही जांच
पुणे में शराब के नशे में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी कार से पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के बंगले के गेट में टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना मंगलवार शाम कैंटोनमेंट इलाके में स्थित पुलिस आयुक्त के आधिकारिक आवास के बाहर हुई।गेट पर कार टकराते ही कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस जवान हरकत में आ गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने क्या कहा जानकारी के मुताबिक घटना के समय पुलिस कांस्टेबल अपनी कार में अकेला था और उसने वाहन से पुलिस आयुक्त के बंगले के गेट को टक्कर मार दी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पीटीआई को बताया, 'घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में निलंबित किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।' पुलिस के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इतने सीनियर अधिकारी के घर के दरवाजे पर ऐसी घटना से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों में चर्चा है कि आखिर सुरक्षा में चूक कैसे हो गई। क्या समय रहते हादसा टाला जा सकता था। इन सवालों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को फिर से पुख्ता करने की तैयारी हो रही है, जिससे कि दोबारा ऐसी घटना ना हो।
#IndiaNews #National #PunePolice #AmiteshKumar #DrunkConstable #PoliceCommissionerBungalow #PuneNews #MaharashtraPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 08:40 IST
हादसा या कुछ और?: पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर, हादसे की पुलिस कर रही जांच #IndiaNews #National #PunePolice #AmiteshKumar #DrunkConstable #PoliceCommissionerBungalow #PuneNews #MaharashtraPolice #VaranasiLiveNews
