चलती कार से मिले 6.78 करोड़ रुपए के नकली नोट: तेलंगाना पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए, चार गिरफ्तार

तेलंगाना में अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर एसओटी की टीम ने नकली नोटों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुआ है। इन नोटों की कुल कीमत 6.78 करोड़ रुपये है।फ्यूचर सिटीपुलिस आयुक्त डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि पुलिस ने एक नवंबर 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कार से नकली नोट बरामद हुए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मडुपोजू कर्णाकर, चिनोल्ला माणिक्य रेड्डी, चेरुकुपेल्ली रत्नाकर रेड्डी और करनम अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। #WATCH | Hyderabad, Telangana: A counterfeit currency racket busted by Abdullapurmet Police and Shadnagar SOT. Police arrested four accused and seized fake ₹500 currency notes with a total face value of ₹6.78 crore. Police intercepted a car near Ramoji Film City on NH-65 on November 1, 2026, and arrested Madupoju Karnakar, Chinnolla Manikya Reddy, Cherukupelly Rathnakar Reddy and Karanam Ajay Kumar. Further investigation is underway to identify other persons involved in the racket: Future City Commissioner of Police, Dr. Tarun Joshi (Source: PRO, Future City Police) — ANI (@ANI) November 4, 2026

#IndiaNews #National #Telangana #FakeCurrency #CounterfeitNotes #PoliceAction #RamojiFilmCity #CrimeNews #Sot #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 03:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चलती कार से मिले 6.78 करोड़ रुपए के नकली नोट: तेलंगाना पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए, चार गिरफ्तार #IndiaNews #National #Telangana #FakeCurrency #CounterfeitNotes #PoliceAction #RamojiFilmCity #CrimeNews #Sot #VaranasiLiveNews