रियाद में अरामको की इमारत पर हमले की कोशिश: सऊदी अरब ने की पुष्टि; हूती विद्रोहियों ने क्या दावा किया?

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि राजधानी रियाद में सऊदी अरामको की एक प्रशासनिक इमारत को निशाना बनाने की कोशिश की गई। यह घटना हमले को लेकर हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के दावे के बाद सामने आई है। याह्या सरी ने दावा किया था कि उनके संगठन ने सऊदी अरब में छह सैन्य ऑपरेशन किए हैं। इन ऑपरेशन में देश के रणनीतिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमले में कितना नुकसान हुआ सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया गया कि हमले की कोशिश के दौरान इमारत पर विस्फोट के टुकड़े गिरे। इससे इमारत को मामूली नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। किसी की मौत भी नहीं हुई।सूत्र ने कहा, इस घटना के कारण विस्फोट के टुकड़े गिरे। इससे इमारत को मामूली नुकसान हुआ। शुक्र है कि किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है।सूत्र ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत घटना पर प्रतिक्रिया दी और जरूरी कदम उठाए। हूती विद्रोहियों ने किन ठिकानों पर हमले का दावा किया यह घटनाक्रम हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के दावे के बाद सामने आया है। याह्या सरी ने सऊदी अरब की तेल सुविधाओं और रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की जिम्मेदारी ली थी। सरी के मुताबिक, उनके समूह ने कुल छह सैन्य ऑपरेशन किए। इनमें बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों का निशाना सऊदी अरब के रणनीतिक और सैन्य ठिकाने थे। सरी ने कहा कि ये ऑपरेशन यमन के खिलाफ सऊदी अरब की कथित आक्रामक कार्रवाई के जवाब में किए गए। ये भी पढ़ें:दुनिया भर में दिवाली की धूम: दुबई के शासक से सिंगापुर के राष्ट्रपति तक, वैश्विक नेताओं ने दी दीपावली की बधाई किन ठिकानों को बनाया निशाना याह्या सरी ने कहा, पहले ऑपरेशन में सऊदी दुश्मन की राजधानी रियाद में खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, तेल भंडारण टैंकों और अरामको के एक डिस्टिलेशन टावर को निशाना बनाया गया। अल्लाह की रहमत से इस ऑपरेशन ने अपना लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। सरी ने दावा किया कि दूसरे ऑपरेशन में खुरैस स्थित अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाया गया। वहीं, तीसरे ऑपरेशन में दवादमी इलाके के पंपिंग स्टेशन नंबर-8 पर हमला किया गया। याह्या सरी के मुताबिक, चौथे ऑपरेशन में नजरान में नेशनल गार्ड के एक कैंप में मौजूद सऊदी सैन्य जमावड़े को निशाना बनाया गया। वहीं, पांचवें ऑपरेशन में अल-जौफ गवर्नरेट के पूर्वी हिस्से में सैनिकों की तैनाती को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि यह पांचवां ऑपरेशन तीन चरणों में पूरा किया गया। सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच फिर क्यों बढ़ा तनाव ये दावे सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच फिर से बढ़े तनाव के बीच आए हैं। दोनों पक्षों के बीच साल 2022 में एक युद्धविराम हुआ था। इससे यमन में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध में लड़ाई कुछ समय के लिए रुक गई थी। हालांकि, यह युद्धविराम बाद में टूट गया। इसके बाद सऊदी अरब और हूतियों के बीच फिर से हमले और जवाबी हमले शुरू हो गए। हूती विद्रोही इससे पहले भी सऊदी अरब के एयरपोर्ट, ऊर्जा ढांचे और सैन्य ठिकानों को निशाना बना चुके हैं।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



रियाद में अरामको की इमारत पर हमले की कोशिश: सऊदी अरब ने की पुष्टि; हूती विद्रोहियों ने क्या दावा किया? #World #International #VaranasiLiveNews