ईरान में तनाव: होर्मुज के पास केशम द्वीप पर धमाके, माइंस से टकराए दो तेल टैंकर; अमेरिका ने भी किया हवाई हमला

ईरान में एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। देश के दक्षिणी तटीय इलाकों में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। इनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केशम द्वीप और जास्क बंदरगाह शामिल हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इन धमाकों का संबंध होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिविधियों से हो सकता है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज के पास दो तेल टैंकर समुद्री माइंस से टकरा गए। उधर, अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज को हवाई हमले से निष्क्रिय कर दिया है। केशम द्वीप पर सुनी गईं कम से कम दो धमाकों की आवाजें अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम और सरकारी टेलीविजन ने केशम द्वीप पर कम से कम दो अलग-अलग धमाकों की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी है।इससे पहले ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने होर्मोजगान प्रांत में स्थित जास्क बंदरगाह पर भी कई धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर दी थी। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने अभी तक इन विस्फोटों की वास्तविक वजह या उनके स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। समुद्री माइंस से टकराए दो तेल टैंकर, IRGC नौसेना का दावा इस बीच ईरान की IRGC नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो तेल टैंकर समुद्री माइंस से टकरा गए। अल जजीरा के मुताबिक, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने नौसेना के हवाले से बताया कि दोनों टैंकर जलडमरूमध्य के एक असुरक्षित हिस्से से गुजर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों जहाजों के नेविगेशन सिस्टम बंद थे। इसी दौरान वे समुद्री माइंस से टकरा गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा और वे वहीं रुक गए। समुद्री माइंस से टकराए दो तेल टैंकर, IRGC नौसेना का दावा इस बीच ईरान की IRGC नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो तेल टैंकर समुद्री माइंस से टकरा गए। अल जजीरा के मुताबिक, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने नौसेना के हवाले से बताया कि दोनों टैंकर जलडमरूमध्य के एक असुरक्षित हिस्से से गुजर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों जहाजों के नेविगेशन सिस्टम बंद थे। इसी दौरान वे समुद्री माइंस से टकरा गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा और वे वहीं रुक गए। ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने मालवाहक जहाज को बनाया निशाना इस बीच अमेरिका की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज को हवाई हमले से निष्क्रिय कर दिया। अमेरिकी सेना के मुताबिक, जहाज के चालक दल ने बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद ईरान पर लगाए गए नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की थी। सेंटकॉम की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, अमेरिकी सैन्य विमान ने सेंट किट्स के झंडे वाले जहाज M/V Huda के पिछले हिस्से को निशाना बनाकर सटीक हमला किया। इसके लिए प्रिसिजन-गाइडेड हथियारों का इस्तेमाल किया गया, ताकि जहाज को आगे बढ़ने से रोका जा सके। हमले से पहले चालक दल को जहाज खाली करने का निर्देश अमेरिकी सैन्य कमान ने बताया कि हमले से पहले जहाज के नागरिक चालक दल को सीधे निर्देश दिए गए थे कि वे निशाना बनाए जाने वाले हिस्सों को खाली कर दें। इसका उद्देश्य किसी की जान जाने से रोकना था। सेंटकॉम ने अपने बयान में कहा कि 7 नवंबर को अमेरिकी सेना ने बार-बार चेतावनी की अनदेखी करने और नौसैनिक नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश के बाद वाणिज्यिक जहाज को निष्क्रिय किया।

#World #International #IranExplosions #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 06:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ईरान में तनाव: होर्मुज के पास केशम द्वीप पर धमाके, माइंस से टकराए दो तेल टैंकर; अमेरिका ने भी किया हवाई हमला #World #International #IranExplosions #VaranasiLiveNews