'व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें': पीएम पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह की नसीहत, कांग्रेस पर क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, आज पूरे देश में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इस पर अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह केवल किसी व्यक्ति या परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का अपमान है। यह राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में आप अपना विरोध जता सकते हैं, नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं और सरकार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन कृपया, व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें। मेरी यही सलाह है।' ये भी पढ़ें:कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: कहा- मन की बात छोड़ें, लोगों की चिंताओं पर दें ध्यान; साझा की आरबीआई की रिपोर्ट राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस न केवल राजनीतिक रूप से कमजोर हुई है, बल्कि मेरी नजर में वैचारिक रूप से भी उसका पतन हुआ है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर चीज पर नजर रखती है और सही समय आने पर इसका करारा जवाब देती है। मैं कांग्रेस को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसी टिप्पणियों से न तो विचलित होंगे और न ही जनता की सेवा करने के उनके संकल्प में कोई कमी आएगी। बिना शर्त माफी की मांग भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के नाम पर किसी के परिवार और दिवंगत परिजनों को निशाना बनाना गलत है। पार्टी ने बिना शर्त माफी की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब उनके बयान का बचाव भी किया जा रहा है। इसके विरोध मेंभाजपा ने देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने राज्य इकाइयों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने क्या कहा दूसरी ओर, खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा है। पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि खरगे को कई मौकों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने उत्तराखंड में हुए एक कार्यक्रम के दौरान खरगे के संबोधन से पहले कथित तौर पर हुए 'शुद्धिकरण' अनुष्ठान का भी जिक्र किया। खेड़ा के मुताबिक, बिहार के कार्यक्रम में भी एक भाजपा समर्थक ने खरगे के भाषण के दौरान टिप्पणी की थी कि उनके पिता भी आ जाएं, तब भी मोदी नहीं हारेंगे। कांग्रेस के मुताबिक खरगे ने इसी टिप्पणी के जवाब में अपनी बात रखी थी। ये भी पढ़ें:'ईडी से कराएं जांच, कहां गए 500 करोड़': संजय राउत ने जरांगे के मामले में शाह को लिखा पत्र, की और क्या मांग कैसे शुरू हुआ विवाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह पूरा विवाद शुरू हुआ। कार्यक्रम में खरगे के भाषण के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसी बात का जवाब देते हुए खरगे ने कहा, 'मोदी के बाप भी चले जाएंगे।' कांग्रेस नेता के इस बयान को भाजपा ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अपमानजनक बताया और इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया।

#IndiaNews #National #RajnathSingh #MallikarjunKharge #PmModi #Bjp #Congress #PoliticalControversy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 09:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें': पीएम पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह की नसीहत, कांग्रेस पर क्या बोले? #IndiaNews #National #RajnathSingh #MallikarjunKharge #PmModi #Bjp #Congress #PoliticalControversy #VaranasiLiveNews