कोलकाता: प्रेम संबंध से नाराज थे लड़की के घरवाले, प्रेमी और उसके पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया; तीन गिरफ्तार

कोलकाता के बेहाला इलाके में एक युवक के प्रेम संबंध से नाराज लड़की के परिवार वालों ने कथित तौर पर युवक और उसके पिता के साथ शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि दोनों को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें लड़की का पिता और मामा भी शामिल हैं। घटना रविवार को सरसुना थाना क्षेत्र के बसुंधरा पार्क इलाके में हुई। लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़ा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, युवक और लड़की को कथित तौर पर साथ देख लड़की के परिवार वालों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद युवक को एक घर में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वहां लड़की के पिता और मामा ने युवक की पिटाई की। पिता को बुलाकर दी गई धमकी युवक को पीटने के बाद उसके पिता को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की के परिवार वालों ने युवक के पिता को बंदूक थमाकर धमकी दी। उनसे कहा गया कि या तो वह अपने बेटे को गोली मार दें या फिर खुद निर्वस्त्र होकर सड़क पर घूमें। युवक के दोस्त के साथ भी मारपीट पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में युवक का एक दोस्त भी कथित तौर पर शिकार हुआ। आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे भी इसी तरह अपमानित किया गया। हालांकि, मामले से जुड़े सभी आरोपों की जांच अभी जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पीटीआई इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी फैल गई। गुस्साए लोगों ने घर में तोड़फोड़ की कोशिश की घटना से नाराज कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर लड़की के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस के पहुंचने से पहले लड़की के परिवार के कुछ सदस्य वहां से भाग गए थे। ये भी पढ़ें:खरगे के बयान पर संग्राम, भाजपा देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन, पटना में फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला लड़की का मामा गिरफ्तार पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की के मामा को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

#IndiaNews #National #Kolkata #Behala #RomanticRelationship #ParadedNaked #YoungManAndHisFather #Girl'sFamily #Assault #ViralVideo #PoliceAction #ThreeArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 09:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोलकाता: प्रेम संबंध से नाराज थे लड़की के घरवाले, प्रेमी और उसके पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया; तीन गिरफ्तार #IndiaNews #National #Kolkata #Behala #RomanticRelationship #ParadedNaked #YoungManAndHisFather #Girl'sFamily #Assault #ViralVideo #PoliceAction #ThreeArrested #VaranasiLiveNews