हरियाणा: तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में राज्य पुलिस अव्वल, फॉरेंसिक से लेकर ई-पेशी तक डिजिटल व्यवस्था

तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में हरियाणा पुलिस ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 के राष्ट्रीय डैशबोर्ड पर राज्य शीर्ष पर रहा। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने के बाद पुलिस ने जांच से लेकर अदालतों में पेशी तक डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया है। सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की शत-प्रतिशत विजिट सुनिश्चित की गई है। फॉरेंसिक क्षमता बढ़ी, जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण हरियाणा पुलिस के सभी कर्मियों को नए कानूनों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं, 56 हजार पुलिसकर्मियों का आईजीओटी पोर्टल पर पंजीकरण हुआ है, जिनमें से 34,500 ने एआई आधारित पाठ्यक्रम पूरा किया है। फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं में स्वीकृत पद 351 से बढ़ाकर 1,044 कर दिए गए हैं। प्रत्येक जिले में कम से कम एक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध है। इसके अलावा 17 नई मोबाइल फॉरेंसिक इकाइयों को मंजूरी दी गई है।

#CityStates #Chandigarh-haryana #Haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा: तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में राज्य पुलिस अव्वल, फॉरेंसिक से लेकर ई-पेशी तक डिजिटल व्यवस्था #CityStates #Chandigarh-haryana #Haryana #VaranasiLiveNews