वर्ल्ड अपडेट्स: UN की बजट सलाहकार समिति में भारतीय राजनयिक; अंतरिक्ष में खगोलविदों को दिखा अनोखा नजारा

किसी तारे की मौत के बाद उसके ग्रहों का क्या होता है खगोलविदों ने इसका एक अनोखा नजारा देखा है। उन्हें एक मृतप्राय तारे के बचे हुए घने केंद्र यानी सफेद बौने के चारों ओर ग्रहों के मलबे से बने दो छल्ले मिले हैं। यह खोज अरबों साल बाद हमारे सौरमंडल के भविष्य की झलक दे सकती है। जे1328-1450 नाम का यह सफेद बौना तारा पृथ्वी से 1,600 प्रकाश वर्ष दूर कन्या तारामंडल में है। चिली स्थित यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला की दूरबीन से हुए अध्ययन में इसके आसपास धूल व गैस के दो अलग-अलग छल्ले दिखाई दिए। इससे पहले ऐसे 21 तारों के आसपास मलबे की एक ही चक्राकार संरचना देखी गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तारा पहले लाल दानव में बदला और फिर बाहरी परतें खोकर सफेद बौना बन गया। इस दौरान कुछ ग्रह नष्ट हो गए, जबकि कुछ चट्टानी पिंड बच गए। इनमें से कुछ तारे के गुरुत्वाकर्षण के करीब पहुंचकर टूट गए और मलबा फैल गया। बचे हुए दो बड़े पिंडों ने मलबे को छल्लों का आकार दे दिया। संयुक्त राष्ट्र की बजट सलाहकार समिति में चुनी गईं शिवानी गुप्ता भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता को संयुक्त राष्ट्र की प्रशासनिक और बजटीय प्रश्नों संबंधी सलाहकार समिति (एसीएबीक्यू) का सदस्य चुना गया है। वह जनवरी 2027 से 2029 तक तीन साल के कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र के बजट और संसाधनों से जुड़े प्रस्तावों पर सलाह देंगी। समिति में 21 सदस्य होते हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा अलग-अलग देशों के व्यापक भौगोलिक प्रतिनिधित्व के आधार पर चुनती है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के योगदान के पारदर्शी और प्रभावी इस्तेमाल को सुनिश्चित करना है।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 01:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



वर्ल्ड अपडेट्स: UN की बजट सलाहकार समिति में भारतीय राजनयिक; अंतरिक्ष में खगोलविदों को दिखा अनोखा नजारा #World #International #VaranasiLiveNews