चलो दिल्ली LIVE: रामलीला मैदान में जुटेगा विपक्ष, ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर; सीईसी के खिलाफ कितने एकजुट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के साथ चलो दिल्ली नाम केबड़े आंदोलन का आह्वान किया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोगों से बड़ी संख्या में रामलीला मैदान की रैली में पहुंचने की अपील की है। 15 से अधिक विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों ने इस रैली सह विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस आंदोलन में दिल्ली पुलिस ने लगभग 70 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया है। हालांकि, आंदोलनकारियों का कहना है कि रामलीला मैदान में आज करीब 10 लाख लोग जुटेंगे। आंदोलन से पहले दिल्ली में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग की प्रक्रिया चलाई गई। इसमें शामिल विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी (सपा), बंगाल में मुख्यमंत्री रह चुकीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी),उद्धव ठाकरे नीतशिवसेना के सांसदों के अलावा योगेंद्र यादव जैसे कार्यकर्ता और जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के बाद अलग पहचान बना चुकीं छात्रा नेहा बोरा ने भी अपने विचार रखे। नेहाजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पीएचडी स्कॉलर और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की सदस्या भी हैं। इस लाइव ब्लॉग में रामलीला मैदान के आंदोलन से जुड़े तमाम अपडेट्स

#IndiaNews #National #GyaneshKumar #IndiaBloc #ChaloDelhi #Congress #RahulGandhi #रामलीलामैदान #कांग्रेस #चलोदिल्ली #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चलो दिल्ली LIVE: रामलीला मैदान में जुटेगा विपक्ष, ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर; सीईसी के खिलाफ कितने एकजुट? #IndiaNews #National #GyaneshKumar #IndiaBloc #ChaloDelhi #Congress #RahulGandhi #रामलीलामैदान #कांग्रेस #चलोदिल्ली #VaranasiLiveNews