आज के दिन: सीईसी के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन, भाजपा की जवाबी रैली; भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20

आज 1 नवंबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। भारत में आज कई अहम घटनाक्रम तय हैं। जहां विपक्ष दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की ओर से कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेगा तो वहीं भाजपा भी कई राज्यों में अलग-अलग मुद्दों पर जवाबी रैली निकालेगी। इन सबसे इतर दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए नए नियम आज से प्रभावी होंगे। दूसरी तरफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांचवां टी20 मैच खेला जाना है। आईसीसी ने जमीनी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए 'क्रिजियो दिवस' की शुरुआत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जमीनी स्तर के क्रिकेट का वैश्विक उत्सव मनाने के लिए 1 नवंबर को वार्षिक क्रिजियो दिवस शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल इस कार्यक्रम के दुनिया भर में 10 लाख प्रतिभागियों तक पहुंचने के उपलक्ष्य में की गई है। वर्ष 2021 में शुरू किया गया यह बुनियादी कार्यक्रम 18 भाषाओं में उपलब्ध है और 'कभी भी, कहीं भी, किसी के द्वारा भी' क्रिकेट खेले जाने के विचार पर आधारित है। नाइजीरिया की 13 वर्षीय साइदत हमजात इसकी 10 लाखवीं खिलाड़ी बनी हैं। कार्यक्रम में 50:50 का लैंगिक अनुपात दर्ज हुआ है।

#IndiaNews #National #AajKeDin #TopHeadlinesOfTheDay #TopNewsOfTheDay #1November2026 #TopHeadlines #NewsOfTheDay #OppositionRally #IndVsNz5thT20 #NewsUpdates #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 02:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज के दिन: सीईसी के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन, भाजपा की जवाबी रैली; भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 #IndiaNews #National #AajKeDin #TopHeadlinesOfTheDay #TopNewsOfTheDay #1November2026 #TopHeadlines #NewsOfTheDay #OppositionRally #IndVsNz5thT20 #NewsUpdates #VaranasiLiveNews