चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक माैत: ऊपर से निकल गया ट्रैक्टर का पहिया, एक साल पहले हुई थी शादी

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग के रामनगर नहर पुल पर सड़क हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी राघव पुत्र सुनील कुमार (22 वर्ष) बल्लभगढ़ में रहकर नौकरी करते थे। दीपावली पर वह घर आए थे। बल्लभगढ़ वापस जाने के लिए सुबह दस बजे अपने घर से अपने चाचा के साथ स्कूटी पर बैठकर मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रामनगर नहर पुल की मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से राघव सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहे उनके चाचा अनिल चौहान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। राघव की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी तनु दीपावली पर अपने पति के साथ घर नहीं आई थी।

#CityStates #Mainpuri #Agra #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 12:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक माैत: ऊपर से निकल गया ट्रैक्टर का पहिया, एक साल पहले हुई थी शादी #CityStates #Mainpuri #Agra #UpPolice #VaranasiLiveNews