Kullu News: महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में प्रदर्शन
कुल्लू। मध्य प्रदेश के रतलाम में करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह मकराना सहित करीब 30 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में वीरवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश के समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप पुतला फूंककर गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के नए समता नियमों के विरोध में प्रस्तावित न्याय यात्रा के दौरान महिपाल सिंह मकराना सहित अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मांगों और विचारों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने की मांग उठाई। अमर ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकार लोकत्रांतिक तरीके से अपना रोष प्रकट कर रहे संगठनों के पदाधिकारियों की रिहाई नहीं करती हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
#ProtestInKulluAgainstTheArrestOfMahipalSinghMakrana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 12:15 IST
Kullu News: महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में प्रदर्शन #ProtestInKulluAgainstTheArrestOfMahipalSinghMakrana #VaranasiLiveNews
