Delhi News: विश्व उर्दू दिवस 9 नवंबर को
पूर्वी दिल्ली। उर्दू सिर्फ जुबां नहीं, बल्कि देश की साझा तहजीब और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। शायरी, साहित्य और पत्रकारिता से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक इस भाषा ने समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे का संदेश देने में अपनी भूमिका निभाई है। इसी विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 नवंबर को विश्व उर्दू दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर चौहान बांगर वार्ड की निगम पार्षद शगुफ्ता चौधरी जुबैर को उर्दू भाषा के प्रचार और भाषा की सेवा में योगदान के लिए अल्लामा इकबाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।डॉक्टर सैयद अहमद खान ने बताया कि उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस की ओर से आयोजित सम्मान समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। यह आयोजन मशहूर शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल की जयंती के अवसर पर किया जाता है। आयोजकों का उद्देश्य उर्दू भाषा की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने के साथ इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। उर्दू ने हमेशा अलग-अलग धर्मों और समुदायों के बीच प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया है। संवाद
#WorldUrduDayOnNovember9 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 14:29 IST
Delhi News: विश्व उर्दू दिवस 9 नवंबर को #WorldUrduDayOnNovember9 #VaranasiLiveNews
