कर्तव्य का प्रकाश : वे सजग प्रहरी जिनकी मुस्तैदी से बेफिक्र होकर दिवाली मनाता है पूरा देश

छुट्टियां रद्दपुलिसकर्मी और फायरकर्मी परिवारों से रहते हैं दूर, परिवार के साथ नहीं मना पाते त्योहारअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। दिवाली का त्योहार हर घर में खुशियों की रोशनी और अपनों का साथ लेकर आता है। जहां पूरा देश इस पावन पर्व को अपने परिवारों के साथ सुरक्षित और उल्लासपूर्ण माहौल में मना रहा है, वहीं इस सुरक्षित माहौल को बनाए रखने का श्रेय हमारे पुलिस और फायर विभाग के सजग जवानों को जाता है। समाज की सुरक्षा को अपना सर्वोपरि धर्म मानते हुए, ये जवान त्योहारों के इस मौसम में भी अपनी खुशियों और परिवारों को पीछे छोड़ ड्यूटी पर तैनात हैं। बाजारों की भीड़भाड़ से लेकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इनकी चौबीसों घंटे की मुस्तैदी ही है, जिसके साए में पूरा समाज बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद ले पाता है। अपनों से दूर रहकर दूसरों के घरों में खुशियों का दीया जलाने वाले इन जांबाजों का यह त्याग वाकई सराहनीय है।--------------------वर्दी पहनने के बाद समाज ही परिवारसभी त्योहार पर परिवार वाले घर पर आने का इंतजार करते हैं, लेकिन वर्दी पहनने के बाद पूरा समाज ही हमारा परिवार बन जाता है। बाजारों में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना प्राथमिकता होती है। ड्यूटी के दौरान कॉल या वीडियो कॉल पर ही घरवालों से बातचीत हो जाती है। - संजय कुमार, एएसआई, गुरुग्राम पुलिसत्योहारों पर परिवार वाले साथ में खुशियां मनाने की बात करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारा पहला कर्तव्य है। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटियों के दौरान चौक-चौराहों व बाजारों में अपने साथी कर्मियों के साथ मिठाई बांटकर त्योहार मना लेते हैं। - राज भूषण, एएसआई, गुरुग्राम पुलिसनौकरी में आने के बाद से शायद ही कभी परिवार वालाें के साथ पूरा त्योहार मनाया हो। त्योहार पर छुट्टियां रद्द होने के कारण दमकल की गाड़ियों पर तैनाती होती है, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से अपना त्योहार मना सकें।लेकिन परिवार के साथ त्योहार न मना पाने की टीस होती है। - सुनील कुमार, फायरकर्मीदिवाली त्योहार पर आतिशबाजी व दीयों के कारण आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में हमारी छुट्टियां रद्द रहती हैं और हमें फायर स्टेशन पर 24 घंटे अलर्ट रहना पड़ता है। परिवार के साथ त्योहार न मना पाने का मलाल तो होता है, लेकिन लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होती है। - मदन सिंह, फायर अधिकारी

#TheLightOfDuty:TheVigilantSentinelsWhoseAlertnessAllowsTheEntireNationToCelebrateDiwaliWithoutACare. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 14:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कर्तव्य का प्रकाश : वे सजग प्रहरी जिनकी मुस्तैदी से बेफिक्र होकर दिवाली मनाता है पूरा देश #TheLightOfDuty:TheVigilantSentinelsWhoseAlertnessAllowsTheEntireNationToCelebrateDiwaliWithoutACare. #VaranasiLiveNews