यूपी : आखिर कहां लापता हैं प्रयागराज जोन के 214 मोस्ट वांटेड अपराधी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

संगीन अपराधों में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व एसटीएफ लगातार अभियान चलाने का दावा कर रही है, लेकिन प्रयागराज जोन में 214 इनामी अपराधियों का खुलेआम घूमना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इनकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक के इनाम घोषित है। सवाल यह है कि जब इनके नाम, पते और आपराधिक इतिहास रिकॉर्ड में दर्ज हैं तो फिर इन तक पुलिस के हाथ क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं। 50 हजार रुपये से अधिक के करीब 41 इनामी बदमाशों पर एसटीएफ की विशेष नजर है। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की भूमिका अहम मानी जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सभी जिलों से इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर अपडेट तलब किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फतेहपुर में सबसे अधिक 62 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित है। ये कल्यानपुर, धाता, कोतवाली, असोथर, थरियांव, हथगांव, जाफरगंज, ललौली, मलवां और चांदपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के हैं।

#Crime #Prayagraj #UttarPradesh #प्रयागराजजोनइनामीबदमाश #प्रयागराजमोस्टवांटेडअपराधी #214इनामीअपराधी #यूपीपुलिस #एसटीएफअभियान #फतेहपुरइनामीबदमाश #प्रयागराजकमिश्नरेटअपराध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 14, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी : आखिर कहां लापता हैं प्रयागराज जोन के 214 मोस्ट वांटेड अपराधी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल #Crime #Prayagraj #UttarPradesh #प्रयागराजजोनइनामीबदमाश #प्रयागराजमोस्टवांटेडअपराधी #214इनामीअपराधी #यूपीपुलिस #एसटीएफअभियान #फतेहपुरइनामीबदमाश #प्रयागराजकमिश्नरेटअपराध #VaranasiLiveNews