औरैया: कमरे में सो रहे राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला, शरीर पर मिले कटने के निशान, जांच में जुटी पुलिस
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला में शुक्रवार देर रात कमरे में सो रहे एक राजमिस्त्री पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। गांव गौतला निवासी गिरजाशंकर (42) पुत्र रामनाथ राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद वह घर से लगभग 100 मीटर दूर पशुओं को बांधने के लिए बने कमरे में सोने चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। रात करीब एक बजे पड़ोसी छुटकन लाल ने गिरजाशंकर के चिल्लाने की आवाज सुनी। बाहर आकर देखा, तो वह कमरे से निकलकर बाहर पड़ा था।
#CityStates #Crime #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 14, 2026, 09:38 IST
औरैया: कमरे में सो रहे राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला, शरीर पर मिले कटने के निशान, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Crime #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews
