Kushinagar News: अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

सुबह से आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी चिंता, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीआंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील पडरौना। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ''अर्नब'' के असर से पडरौना समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।अर्नब तूफान के असर से जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, इससे लोगों ने हल्की ठंडी महसूस की। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताते हुए सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं, मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों और कटाई के लिए तैयार उपज को नुकसान होने की आशंका सताने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की अपील की गई है। लोगों को कमजोर पेड़ों, जर्जर भवनों, होर्डिंग्स और बिजली के तारों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले मैदान में रहने से भी बचने को कहा गया है। मौसम में बदलाव का सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ सकता है। बारिश की मात्रा, अवधि और खेतों में खड़ी फसल की स्थिति से नुकसान का आकलन तय होगा। हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ने पर फसलों को फायदा मिल सकता है, लेकिन तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने पर खेतों में जलभराव, फसल गिरने और तैयार उपज के खराब होने का खतरा है। ऐसे में किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखने और खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की जरूरत है।आज बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ''अर्नब'' आंध्र प्रदेश के तट से टकराकर उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके कारण पूर्वी यूपी के कुशीनगर समेत आसपास के जिलों में 17-18 किमी प्रति घंटे की तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जिला रेड अलर्ट पर है। शुक्रवार से रविवार तक जिले के मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है। जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ आठ से 10 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की गति और तेज होने के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। — डॉ. नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, सरगटिया मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जो किसान अभी सरसों और गेहूं की बोआई की तैयारी में हैं, वे अगले 2-3 दिन तक बोआई न करें। यदि धान काट लिया है तो उसे तुरंत पॉलिथीन से ढककर ऊंचे स्थान पर रख दें। खेत की मेड़ काटकर पानी की निकासी का रास्ता बना दें। बिजली गिरने का अलर्ट है, इसलिए बारिश के समय खेत में, पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे बिल्कुल न जाएं। गन्ने की बंधाई यदि बाकी है तो हवा रुकने के बाद ही बांधें।— संजीव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, कुशीनगर

#WeatherShiftsDueToTheImpactOfCycloneArnab;AlertIssuedForHeavyRainAndLightning. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 01:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kushinagar News: अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी #WeatherShiftsDueToTheImpactOfCycloneArnab;AlertIssuedForHeavyRainAndLightning. #VaranasiLiveNews