Basti News: मां-बेटे समेत तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, कुदाल बरामदं

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में युवक की गैर इरादतन हत्या के आरोपी मां-बेटा समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लापता एक महिला आरोपी की तलाश की जा रही है।युवक की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने बनकटी-अहरा मार्ग जाम किया था। पुलिस अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया था। हंगामे के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने स्वयं निगरानी करते हुए गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई थीं। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी इंद्रासनी उसके बेटे बाल गोविंद और बेटी ममता को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ दर्ज मारपीट की प्राथमिकी में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। अभी नामजद इंद्रासनी की दूसरी बेटी साक्षी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बुधवार को मुंडेरवा जाने वाले मार्ग पर हिचड़वा नाले के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद की गई है। ठेला धकेलने से मना करने पर की थी वारदात : थाल्हापार निवासी राम बहाल ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि उनका बेटा जन्मेजय (38) 26 अक्तूबर की रात आठ बजे ससुराल से लौट रहा था। गांव के निकट पुलिया के पास ठेले पर ईंट लादकर ले जा रहे आरोपियों ने उसे जबरन रोककर ठेला धकेलने के लिए कहा। मना करने पर उस पर हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में पीएचसी बनकटी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और वहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 27 अक्तूबर की रात लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। भ

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 01:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: मां-बेटे समेत तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, कुदाल बरामदं #BastiNews #VaranasiLiveNews