घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

घाटमपुर क्षेत्र के टेनापुर मोड़ के सामने पतारा गौशाला के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुजैनी निवासी राजेश उर्फ छोटू (22) पुत्र श्याम बाबू जो छोटे से अपने मामा कलिका प्रसाद के साथ टेनापुर में रहता था। रविवार रात से वह घर पर नहीं था। सुबह करीब 6 बजे उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे ग्रामीणों को मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा कलिका प्रसाद ने बताया कि राजेश की मृत्यु के बाद वह अपने मामा-मामी के साथ बचपन से ही रहता था और ट्रक में परिचालक का काम करके अपनी रोजी रोटी चलाता था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत #VaranasiLiveNews