राजस्थान: क्या 15 नवंबर को बरसात होने वाली है? कहां बरसेंगे बादल, तापमान पर क्या होगा असर...जानिए

राजस्थान में नवंबर का आधा महीना बीतने को है, लेकिन दिन में गर्मी से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में बादल छाने, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 16 नवंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इससे सुबह और रात की सर्दी बढ़ सकती है। 13 नवंबर को साफ रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश या तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, अगले दिन से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 14 और 15 नवंबर को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। बीकानेर, जैसलमेर समेत पांच जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट नए पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 नवंबर को मुख्य रूप से पश्चिमी राजस्थान में दिखाई देगा। मौसम विभाग के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और फलोदी में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अन्य हिस्सों में भी बादल छाने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यह भी पढें-राजस्थान: प्रारूप मतदाता सूची जारी, 5.26 करोड़ हुए वोटर; 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम, जानें कैसे करें जांच 15 नवंबर को शेखावाटी में भी बदल सकता है मौसम पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर को भी बना रह सकता है। इस दिन बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विभाग ने 15 से 18 नवंबर तक किसी जिले के लिए अलग से कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 16 नवंबर से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान बारिश की गतिविधियों के बाद राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। शेखावाटी में रातें ठंडी होने लगी हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय गर्मी का असर बरकरार है। बाड़मेर में 36.3 डिग्री पहुंचा पारा प्रदेश में गर्मी का असर पश्चिमी राजस्थान में अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, सीकर और फतेहपुर जैसे शेखावाटी के इलाकों में रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanWeatherToday #RajasthanRainAlert #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanNews #JaipurWeather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 13, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: क्या 15 नवंबर को बरसात होने वाली है? कहां बरसेंगे बादल, तापमान पर क्या होगा असर...जानिए #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanWeatherToday #RajasthanRainAlert #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanNews #JaipurWeather #VaranasiLiveNews