VIDEO: खेत पर जाते समय युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट राजा निवासी युवक खेत पर जाते समय रास्ते में नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया और लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। शिकायत लेकर युवक घायल अवस्था में थाना मांट पहुंचा। शनिवार को मांट राजा निवासी भीमा पुत्र भोलू खेत पर जा रहा था तभी पहले से घात लगाकर बैठे नामजदों ने युवक पर एकजुट होकर गाली गलौज देते हुए हमला बोल दिया और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल भीमा अपनी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और नामजदों के खिलाफ तहरीर दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
VIDEO: खेत पर जाते समय युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2025, 13:04 IST
VIDEO: खेत पर जाते समय युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान #VaranasiLiveNews
