बलिया में दो दिन पहले जेल छूटे शख्स की गला रेतकर हत्या, VIDEO
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर में नहर के पास बंद मकान के पास बुधवार की सुबह चंदन सिंह (35) का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर जख्म के निशान थे। ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी दिनेश शुक्ल ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया।
बलिया में दो दिन पहले जेल छूटे शख्स की गला रेतकर हत्या, VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 19, 2025, 18:38 IST
बलिया में दो दिन पहले जेल छूटे शख्स की गला रेतकर हत्या, VIDEO #VaranasiLiveNews
