Video: सराज में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का दिन-रात धरना प्रदर्शन जारी
मंडी जिले के सराज में पिछले दिनों खुले शराब ठेके के विरोध में ग्रामीण महिलाएं उतर आई हैं। पिछले पांच दिनों से दिन-रात यहां महिलाओं का विरोध जारी है। महिलाओं का कहना है कि जब तक यह ठेका यहां से नहीं उठेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि सरकार ने सराज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी पंचायत में एक शराब की दुकान अलाॅट कर दी है, जिसके विरोध में बस्सी पंचायत की महिला मंडल उतर आई है। ग्रामीण महिलाएं नहीं चाहती कि उनकी पंचायत में कोई भी शराब की दुकान खुले। इसक बाबत उन्होंने 25 दिसंबर 2025 को उपमंडलाधिकारी नागरिक गोहर को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने दुकान आवंटित कर दी। इस बीच संबंधित ठेकेदार ने गांव से 10 किलोमीटर दूर फंगयार खोलने का निर्णय लिया। लेकिन महिलाएं अपनी पंचायत में कहीं भी शराब का ठेका खोलने के हक्क में नहीं हैं। वहीं इन महिलाओं को स्थानीय युवक मंडलों का भी साथ मिलना शुरू हो गया है। दोनों मंडल ने दुकान पर ताला जड़ दिया है और दूकान के बाहर धरने पर बैठ गए है। वहीं एसडीएम गोहर देवी राम ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम और थाना प्रभारी गोहर को मौके पर भेजा गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग टीम द्वारा मौके पर रिपोर्ट की जाएगी। जिसके बाद इसे उच्चाधिकारियों के माध्यम से सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
Video: सराज में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का दिन-रात धरना प्रदर्शन जारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 13:04 IST
Video: सराज में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का दिन-रात धरना प्रदर्शन जारी #VaranasiLiveNews
