Panipat News: छठ महापर्व पर ट्रेनों में भीड़, स्टेशन पर ही छूट रहे यात्री
पानीपत। छठ महापर्व पर घर जाने वाले प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ के कारण टिकट लेने के बाद भी यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं और स्टेशन पर ही छूट रहे हैं। कई बार रेलवे अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आम्रपाली एक्सप्रेस में बुधवार को ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। ट्रेन के पानीपत स्टेशन पर पहुंचते ही डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं होने के कारण 58 प्रवासी यात्री टिकट लेने के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। यात्रियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन भीड़ के कारण वे प्लेटफार्म पर ही रह गए। मजबूरी में इन यात्रियों को पश्चिम एक्सप्रेस में दिल्ली तक यात्रा करनी पड़ी। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें आगे की ट्रेन नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों में अधिक किराया देकर घर जाना पड़ा। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ।यात्री मोहन, विक्रम और अजीत सिंह ने बताया कि छठ पर्व मनाने के लिए घर जाने में बड़ी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि हर साल छठ पर यही हाल होता है, लेकिन रेलवे की ओर से कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की जाती है। टिकट होने के बाद भी सीट नहीं मिल रही है। महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करना और भी मुश्किल हो गया है। यात्रियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने या डिब्बे बढ़ाने की मांग की जा रही है।वर्जन :छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घर के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीट तो दूर खड़े रहने की भी जगह नहीं मिल पा रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है। मनीष कुमार शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत। छठ पर घर जाने की होड़, स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री। संवाद
#RushOnTrainsDuringTheChhathFestival;PassengersLeftBehindAtTheStationItself #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 01:05 IST
Panipat News: छठ महापर्व पर ट्रेनों में भीड़, स्टेशन पर ही छूट रहे यात्री #RushOnTrainsDuringTheChhathFestival;PassengersLeftBehindAtTheStationItself #VaranasiLiveNews
