Karnal News: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत थीम पर होगा जिला युवा महोत्सव
पानीपत। जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 19 व 20 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा मामले एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखी गई है।आयोजन समिति के प्रवक्ता एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि महोत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। इसमें चित्रकला, सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, हिंदी कविता लेखन और सामूहिक लोक वादन सहित छह विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से युवाओं को जोड़ना है। विभिन्न विधाओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को 16 नवंबर तक राजकीय आईटीआई पानीपत में पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ ही माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी अनिवार्य रहेगा। दोनों दिन कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे। आयोजन समिति ने जिले के शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। संवाद
#TheDistrictYouthFestivalWillBeHeldUnderTheTheme'Drug-FreeYouth #DevelopedIndia'. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 01:05 IST
Karnal News: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत थीम पर होगा जिला युवा महोत्सव #TheDistrictYouthFestivalWillBeHeldUnderTheTheme'Drug-FreeYouth #DevelopedIndia'. #VaranasiLiveNews
