नारनौल में महिला घर से आभूषण लेकर फरार, पति ने पुलिस में दी शिकायत

शहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसकी रिश्तेदार पर घर से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। शहर के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च की शाम वह स्कूल से घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। घर में रखी अलमारी से सोने के कई आभूषण भी गायब पाए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में उसकी पत्नी की मौसी की लड़की एक्टिवा स्कूटी पर घर आती-जाती दिखाई दी। बाद में उसकी पत्नी के साथ बैग लेकर निकलती नजर आई। इसके बाद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान वह चार ग्राम कानों की बाली, एक तोला सोने की चेन, तीन तोला सोना की दो चुडियां, दो तोला मंगल सूत्र सोना, सवा तीन तोला सोने का टेवटा, एक अन्य डेढ़ तोला की सोने की चेन, एक अंगूठी सोना वजनी 3 ग्राम, एक तोला सोने की 2 झुमकी और कानों के दो सोना के बाली अलमारी में नही मिले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारनौल में महिला घर से आभूषण लेकर फरार, पति ने पुलिस में दी शिकायत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में महिला घर से आभूषण लेकर फरार, पति ने पुलिस में दी शिकायत #VaranasiLiveNews